‘रुड़की जल सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन:-
अभी हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईआईटी, रुड़की में ‘Roorkee Water Conclave 2022(रुड़की जल सम्मेलन)’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया और सम्मेलन को वर्चुअल मोड में संबोधित किया। कॉन्क्लेव का आयोजन 2 मार्च से 4 मार्च 2022 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की और राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
Roorkee Water Conclave 2022 का उद्देश्य:-
Roorkee Water Conclave 2022 का उद्देश्य ‘सतत विकास के लिए जल सुरक्षा’ विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इस वर्ष का कॉन्क्लेव सामाजिक विकास के एक प्रमुख घटक के रूप में स्थायी जल संसाधन प्रबंधन को रेखांकित करते हुए जल सुरक्षा और इसके कई पहलुओं को समझने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
एनएमसीजी के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार ने कहा: “जल सुरक्षा दुनिया भर में स्थिरता के लिए चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया है।” उन्होंने कहा कि ‘रुड़की वाटर कॉन्क्लेव 2022’ पानी की कमी, स्वच्छता और पानी के सतत उपयोग के मुद्दों के समाधान खोजने में मदद करेगा।
एकीकृत गंगा कायाकल्प मिशन के साथ ये प्रयास गंगा नदी के पारिस्थितिक प्रवाह को बनाए रखने में कारगर साबित होंगे जिससे पानी की गुणवत्ता में सुधार के माध्यम से पर्यावरण का सतत विकास सुनिश्चित होगा।
स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (NMCG) ने 7 मार्च 2022 तक कॉन्क्लेव में एक प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें गंगा नदी से संबंधित विभिन्न पहलुओं और इसके संरक्षण और कायाकल्प के प्रयासों को प्रदर्शित किया गया है। नदी के कायाकल्प और संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को प्रदर्शनी देखने के लिए ले जाया जा रहा है।
Source:-PIB
यह भी पढ़ें:-
AIR MARSHAL S PRABHAKARAN को सौंपा गया पश्चिमी वायुसेना का कमान
भारतीय प्रतिभूति औ विनिमय बोर्ड(SEBI) के नए अध्यक्ष के रूप माधबी पुरी बुच को नियुक्त किया गया।
यूक्रेन-रूस का इतिहास(History of Russia-Ukrain) क्या है, क्यों है चर्चा में